शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

संदीप, कुणाल, हितेश, भाविना, सोनल, निशा, नतानिया फायनल में

इंदौर। मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन तथा पेरा टेबल टेनिस प्रमोशन एसोसिएशन द्वारा प्रथम पेरा राष्ट्रीय रेंकिंग टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में भाग ले रहे सभी प्रमुख खिलाड़ियों पुरुष वर्ग में…

इंदौर। मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन तथा पेरा टेबल टेनिस प्रमोशन एसोसिएशन द्वारा प्रथम पेरा राष्ट्रीय रेंकिंग टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में भाग ले रहे सभी प्रमुख खिलाड़ियों पुरुष वर्ग में संदीप डांगी, जे.डी.मदान, सुमित सहगल, कुणाल अरोड़ा, हितेश डोलवानी तथा महिला वर्ग में भाविना पटेल, सोनल पटेल, निशा कुमारी, नतानिया जैन आदि ने अपने – अपने वर्गो में अंतिम पायदान तय किया। मुकाबले अभय प्रशाल में खेले जारहेहै। पुरुष वर्ग के क्लास 1 के सेमीफायनल में संदीप डांगी (हरयाण) ने जे.डी. मदन (तमिलनाडु) को 3-1 से, मयंक श्रीवास्तव (उत्तर प्रदेश) ने अल्पेश बी. सुतरिया (गुजरात) को 3-1 से हराया। पुरुष वर्ग में क्लास 2 के सेमीफायनल में जगन्नाथ एच.एम (कर्नाटक) ने लक्ष्य गुप्ता (हरयाण) को 3-1 से, जय भोले दवे (गुजरात) ने अविनाश गोपीनाथन (तमिलनाडु) को 3-1 से परास्त किया।

पुरुष वर्ग में क्लास 3 के सेमीफायनल में नवीन कादियान (उत्तर प्रदेश) ने सर्वना कुमार (तमिलनाडु) को 3-0 से, शुभम वाधवा (पंजाब) ने मधु राम (राजस्थान) को 3-1 से मात दी।

पुरुष वर्ग में क्लास 4-5 के सेमीफायनल में त्रिवेंद्र सिंह (उत्तर प्रदेश) ने राज अरविंदन अलगुर (तमिलनाडु) को 3-1 से तथा सुमित सहगल (हरयाणा) ने रमेश चैधरी (गुजरात) को 3-0 से शिकस्त दी।

वही महिला वर्ग क्लास 4 एवं 5 के सेमीफायनल में विजया दीपिका (तेलंगाना) ने उषा राठौड़ (गुजरात) को 3-0 से, भाविना पटेल (गुजरात) ने काजल मकवाना (गुजरात) को 3-0 से षिकस्त दी।

महिला वर्ग क्लास 7 के सेमीफायनल में सोनल पटेल (गुजरात) ने मीना परमार (गुजरात) को 3-0 से, ध्वानी शाह (गुजरात) ने प्रियांका शर्मा (दिल्ली) को 3-0 से हराया। महिला वर्ग क्लास 8 के सेमीफायनल में निशा कुमारी (तेलंगाना) ने सैला सोलंकी (गुजरात) को 3-0 से, सविता वी. अज्जनकुट्टी (कर्नाटक) ने मीना बालोदिया (मध्य प्रदेश) को 3-0 से मात दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें