आज संविधान दिवस पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं। आज कलेक्टर कार्यालय के 210 सभाकक्ष में संविधान की प्रस्तावना वाचन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जिले के शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, नगरीय निकायों, जिला पंचायत, जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में भी भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन का आयोजन किया जा रहा है। स्कूलों में निबंध लेखन, वाद-विवाद, संगोष्ठी एवं पोस्टर निर्माण जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 26 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




