शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
इंदौर

संपादकीय नालसार के छात्रों की असहमति पर रोक, अभिव्यक्ति के अधिकार पर फिर सवाल ने

विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने का विरोध किया था। इससे बड़ी विडंबना और क्या…

विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने का विरोध किया था। इससे बड़ी विडंबना और क्या होगी कि कुछ विद्यार्थियों के सिर्फ असहमति जताने या विरोध जाहिर करने की वजह से उनके समूचे समूह की पढ़ाई के आगे के रास्ते को बंद करने का फरमान जारी कर दिया जाए और इस तरह उनके भविष्य को बाधित करने की कोशिश की जाए। हैरानी की बात यह है कि ऐसा फरमान जारी करने वाली संस्था संविधान के दायरे में रह कर काम करने का दावा करती है और महज इस बात के लिए आहत हो जाती है कि कुछ विद्यार्थियों ने एक मुद्दे पर लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जाहिर किया! गौरतलब है कि नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, यानी नालसार में कुछ विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने का विरोध किया था। सिर्फ इस बात के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष की ओर से एक विचित्र आदेश जारी कर दिया गया, जिसके तहत 2026 में नालसार से स्नातक किए हुए सभी विद्यार्थियों को अगले आदेश तक देश भर के बार काउंसिलों में अधिवक्ता के रूप में नामांकन लिए जाने पर रोक लगा दी गई। यह अपने आप एक ऐसा फैसला था, जिसे लोकतंत्र और संविधान के तहत मिले अधिकारों पर चोट के तौर पर देखा गया। स्वाभाविक ही बार काउंसिल के इस रुख की तीखी आलोचना हुई। यहां तक कि खुद सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश ने भी विद्यार्थियों के विरोध को उनकी लोकतांत्रिक असहमति और अभिव्यक्ति के अधिकार की दृष्टि से ही देखा और बार काउंसिल के फैसले पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। चारों ओर से उठे सवालों के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने अपने फरमान को वापस ले लिया, लेकिन इससे एक बार फिर यह सवाल उठा है कि असहमति और विरोध के लोकतांत्रिक अधिकारों को बाधित करने से देश में लोकतंत्र की कैसी तस्वीर तैयार होगी। अगर कुछ विद्यार्थी कानून के दायरे में रहते हुए किसी मुद्दे पर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जताते हैं, तो उनके भविष्य को बाधित करने की धमकी देकर उन्हें चुप कराने की कोशिश क्या बेवजह की दखलअंदाजी नहीं है? बार काउंसिल ऑफ इंडिया देश में वकीलों के पेशे को विनियमित करने वाली शीर्ष संस्था है। मगर अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए कानून के ही विद्यार्थियों के अभिव्यक्ति के अधिकार को चोट पहुंचाने की कोशिश के जरिए उसने क्या हासिल किया? विद्यार्थियों की ओर से विरोध का कारण कोई भी हो सकता है, लेकिन अगर कानून के दायरे में रह कर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी असहमति जाहिर की जाती है, तो इसका समाधान संवाद के जरिए निकाला जाएगा या धमकी देकर उन्हें चुप कराने की कोशिश की जाएगी? बार काउंसिल के अध्यक्ष के लिए इससे असहज स्थिति क्या हो सकती है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश के विरोध की वजह से अपना कठोर फरमान जारी कर दिया था और प्रधान न्यायाधीश ने खुद विद्यार्थियों के विरोध को उनका लोकतांत्रिक अधिकार माना!

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें