मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के लिए आज सुबह एक बस में बैठकर सारे अधिकारी महू तहसील के गांव के लिए रवाना हुए। इस गांव में पहला शिविर आज आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर कार्यालय पर संभाग आयुक्त तो निर्धारित समय पर पहुंच गए थे लेकिन कलेक्टर लेट हो गए। इसके चलते हुए संभागायुक्त को कलेक्टर का इंतजार करना पड़ा। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का आज शुभारंभ होने जा रहा है। इस अभियान के तहत आज महू तहसील के ग्राम अंबा चंदन में पहला शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में भाग लेने के लिए इंदौर के सारे अधिकारी आज सुबह कलेक्टर कार्यालय से चार्टर्ड बस के माध्यम से शिविर स्थल के लिए रवाना हुए। पहले से यह तय किया गया था कि सभी अधिकारी 8:30 बजे बस से रवाना हो जाएंगे संभागायुक्त भास्कर लक्षकार व अन्य अधिकारी समय पर पहुंच गए थे। कलेक्टर शिवम वर्मा वहां पहुंचने में थोड़ा लेट हो गए। ऐसे में संभाग आयुक्त को कलेक्टर का इंतजार करना पड़ा। सुबह करीब 9 बजे चार्टर्ड बस से सभी अधिकारी ग्राम अंबाचंदन के लिए रवाना हुए। इस बस में जिला
अभियान के तहत कलेक्टर शिवम वर्मा ने आदेश जारी कर बताया कि अभियान आज से 8 जनवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को निर्धारित स्थानों पर जारी रहेगा। इसको लेकर कलेक्टर वर्मा ने कल कार्यालय में बैठक भी ली थी जिसमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु प्रजापति भी मौजूद थे। बैठक में अभियान को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। आगामी दिनों नगर निगम, नगर परिषद और पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु प्रजापति सहित जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी गए। अंबा
जनवरी तक चलेगा अभियान
चंदन गांव में पहुंचकर अधिकारी वहां आयोजित कार्यक्रम एवं जनकल्याण शिविर में सहभागिता करेंगे तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
जनपद पंचायत क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। अब 14 अगस्त को नगर निगम इंदौर के जोन क्रमांक- 15 में शिविर होगा। 21 अगस्त को जनपद पंचायत सांवेर के लसूड़िया परमार, 11 सितंबर को नगर परिषद गौतमपुरा, 18 सितंबर को जनपद पंचायत महू के कांकरिया, 25 सितम्बर को इंदौर नगर निगम के जोन क्रमांक-6 सहित विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में क्रमवार शिविर आयोजित किए जाएंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




