मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

संभाग आयुक्त ने लिया एमवाय के निर्माणाधीन परिसर का जायजा

संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कल एमवाय अस्पताल के नवीन 9 मंजिला भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। 1600 बिस्तर वाले इस एमवाय अस्पताल को सर्वसुविधायुक्त अस्पताल बनाने और…

संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कल एमवाय अस्पताल के नवीन 9 मंजिला भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। 1600 बिस्तर वाले इस एमवाय अस्पताल को सर्वसुविधायुक्त अस्पताल बनाने और इसमें 40 आपरेशन थिएटर स्थापित करने में 800 करोड़ रु. की लागत आ रही है। यह बहुमंजिला अस्पताल पूरी तरह निर्माण और सज्जित होने के बाद खासतौर से इंदौर-उज्जैन संभाग 15 जिलों में काफी लाभप्रद साबित होगा, अन्य जिलों से भी मरीज यहां पहुंचेंगे। डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि नवीन अस्पताल भवन तीन ब्लॉकों ए, बी और सी में विकसित किया जाएगा। वर्तमान में सी-ब्लॉक के निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है। संभाग आयुक्त ने भी कई दिशा-निर्देश अपने दौरे के दौरान दिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें