शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

सालों पुराने इनकम टैक्स दफ्तर के आसपास मिली नई सड़क की सौगात

अब सौंदर्यकरण की बारी, भव्य प्रवेश द्वार भी हो रहा तैयार

रेसीडेंसी क्षेत्र में सालों पुराने केंद्रीय इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के डिवीजन 1 में स्थित दफ्तर में विकास कार्यों और सौंदर्यकरण योजना के अंतर्गत पहले चरण में लंबे समय से खुले दफ्तर के चारों ओर सुरक्षा बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया है। एक साथ ही सांची पॉइंट से लेकर भीतर तक नई चमचमाती सीमेंटेड सड़क का निर्माण किया गया। वही अब केन्द्रीय इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के इस सालों पुराने दफ्तर वाले भवन में प्रवेश के लिए इंट्री गेट पर ही एक भव्य आकर्षक प्रवेश द्वार का नवनिर्माण भी किया जा रहा है।

ये होगी खासियत:

अफसरों के मुताबिक इस द्वार की खासियत यह होगी कि इस द्वार पर रात में भी आकर्षक लाइटिंग से जगमगाहट नजर आएगी। इसके अलावा गेट पर लगने वाले नए सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे सतत निगरानी भी होगी। इसके साथ ही केंद्रीय इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से जुड़े आधा दर्जन अन्य ऑफिस और सम्पूर्ण दफ्तर के चप्पे – चप्पे की भी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। इस पर भी काम चल रहा है। इसके साथ ही नेहरू स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने स्थित केंद्रीय इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सालों पुरानी इमारत में और भी रिनोवेशन कार्य के तहत कई सुधार कार्य और नवीनीकरण के कार्य इन दिनों किए जा रहें है, जिसके अंतर्गत सुरक्षा बाउंड्री वॉल और भीतर के हिस्से में नई सड़क निर्माण के बाद अब सौंदर्यकरण के लिए भी कई काम किए जा रहे है। जिनमें मुख्य रूप से परिसर में आकर्षक रंगीन पेवर्स ब्लाक लगाकर फुटपाथ को चमकाया जा रहा है। साथ ही खूबसूरती और हरियाली के लिए पेड़ पौधे लगाने का काम भी होगा। यही नहीं रोशनी के लिए भीतर से लेकर बाहर तक आकर्षक डिजाइन वाली नई लाइटिंग भी लगाई जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें