मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सालों से आधे-अधूरे पार्क को संवारने की अब आई शुभ घड़ी

प्रियदर्शनी रीजेंसी में अब शुरू होगा अटका गार्डन निर्माण कार्य

पूर्वी रिंग रोड पर खजराना सर्विस रोड पर स्थित पॉश कॉलोनी प्रियदर्शनी रीजेंसी में लंबे समय से आधे – अधूरे पड़े कॉलोनी के एक मात्र बगीचे के विकास कार्य की शुभ घड़ी आ गई है। वही काम शुरू करने के लिए रास्ता साफ हो गया है। दरअसल लंबे समय के बाद अब सालों पुराने बगीचे में निगम द्वारा विकास कार्य भी शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है।

सबसे पहले होगा लंबा – चौड़ा वाकिंग ट्रैक तैयार- जिसके तहत

कॉलोनी के एकमात्र गार्डन में चारों ओर लम्बा चौड़ा वाकिंग ट्रैक पाथवे का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा बारिश के सीजन में हरियाली और ग्रीनरी के लिए रहवासियों द्वारा पेड़ – पौधे भी लगाए जा रहे है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि पार्क में बैठक व्यवस्था के लिए नई रंगीन बेचें भी लगाई जाएगी। साथ ही रोशनी के लिए बगीचे में आकर्षक लाइटिंग भी लगाई जाएगी। इसके अलावा बच्चों से लेकर बड़ों के मनोरंजन के लिए विधायक महेंद्र हार्डिया और निगम सहयोग से बच्चों के लिए झूले, चकरी फिसल पट्टी के साथ झूले और सीनियर सिटीजन और क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं की सुविधा के लिए जिम के आधुनिक उपकरण लगाकर सेहत केंद्र भी तैयार करवाया जाएगा। साथ ही रहवासियों की मांग पर निगम सहयोग से अन्य सुविधाएं भी जुटाई जाएगी। सबसे पहले सुबह शाम घूमने वालों के लिए आकर्षक एक्यूप्रेशर वाली टाइल्स का शानदार वाकिंग ट्रेक का निर्माण कार्य तैयार करवाया जा रहा है। इसके अलावा सौंदर्यकरण और सजाने – संवारने की योजना के अंतर्गत

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें