सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सलमान व सतनाम ने जीता कांस्य रोशिबिना ने वुशू में जीता रजत

दिन शुरू होते ही भारत को मिले दो पदक आइची-नागोया।

सलमान व सतनाम ने जीता कांस्य रोशिबिना ने वुशू में जीता रजत

एशियन गेम्स 2026 के छठे दिन की शुरुआत भारतीय दल के लिए बेहद शानदार रही है। रोइंग के मेन्स डबल स्कल्स फाइनल में भारत की स्टार जोड़ी सतनाम सिंह और सलमान खान ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। भारतीय जोड़ी ने 2,000 मीटर की रेस 6:13.25 सेकंड में पूरी की। इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल चीन की जोड़ी (यी शुदी / निए यिदे – 3.48 सेकंड आगे) ने और सिल्वर मेडल उज्बेकिस्तान की जोड़ी (ममेत्कुलोव / पेल सोरिन – 2.76 सेकंड आगे) ने अपने नाम

सलमान व सतनाम ने जीता कांस्य रोशिबिना ने वुशू में जीता रजत

शुरुआत से ही मेडल की रेस में बनी हुई थी भारतीय जोड़ी- सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने रेस की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। 500 मीटर, 1000 मीटर और 1500 मीटर की दूरी तक भारतीय जोड़ी मजबूती से दूसरे स्थान पर बनी हुई थी और एक समय वे चीनी जोड़ी से महज आधा सेकंड पीछे थे। हालांकि अंतिम 500 मीटर में चीनी और उज्बेक रोवर्स ने जोरदार स्प्रिंट लगाकर बढ़त बना ली, लेकिन भारतीय रोवर्स ने अपनी लय बरकरार रखते हुए तीसरे स्थान पर फिनिश कर भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिला दिया। हाल ही में रोइंग फेडरेशन द्वारा किए गए क्रू बदलावों के किया। बाद इस जोड़ी का यह पदक भारतीय रोइंग दल के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

बलराज पंवार पदक से चूके, चौथे

स्थान पर रहे-मेन्स सिंगल स्कल्स में भारत के स्टार रोवर बलराज पंवार बेहद करीब आकर मेडल से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे। बलराज भी 1500 मीटर तक दूसरे स्थान पर चल रहे थे और जापान के तात्सुया साकुरामा से 5 सेकंड आगे थे। लेकिन आखिरी 500 मीटर में उज्बेकिस्तान और जापान के रोवर्स ने तेजी दिखाई, जिसके कारण बलराज 6:54.80 के समय के साथ चौथे नंबर पर खिसक गए। सतनाम और सलमान के इस ब्रॉन्ज मेडल के साथ ही जारी एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों की कुल संख्या 13 (1 गोल्ड, 5 सिल्वर, 7 ब्रॉन्ज) पहुंच गई है।

रोशिबिना देवी ने जीता सिल्वर

भारत की स्टार फाइटर रोशिबिना देवी ने महिलाओं के 60 किग्रा वुशू इवेंट के फाइनल मुकाबले में भले ही गोल्ड मेडल गंवा दिया हो, लेकिन उन्होंने रजत पदक अपने नाम कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। एशियन गेम्स में रोशिबिना देवी का यह लगातार तीसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने जकार्ता 2018 में ब्रॉन्ज और हांग्जो 2023 में सिल्वर मेडल जीता था। इस शानदार उपलब्धि के साथ रोशिबिना देवी एशियन गेम्स के इतिहास में तीन पदक जीतने वाली भारत की पहली वुशू खिलाड़ी बन गई हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें