सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मेडिकल कॉलेज से जुड़े 1000 कर्मचारियों का वेतन अटका

आउटसोर्स पर काम कर रहे हैं कर्मचारियों को 2 महीने से नहीं मिला वेतन

एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में काम कर रहे 1000 कर्मचारियों का वेतन अटक गया है। आउटसोर्स के आधार पर काम कर रहे हैं इन कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिल सका है। ऐसी स्थिति में इन कर्मचारियों के द्वारा बार- बार प्रदर्शन किया जा रहा है।

राज्य सरकार के द्वारा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की नियुक्ति पर रोक लगाई जाने के कारण इंदौर नगर निगम से लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज तक सभी दूर आउटसोर्स के आधार पर निजी कंपनियों से कर्मचारी लेकर उन्हें नौकरी पर रखा गया है। इन कर्मचारियों के द्वारा इन संस्थानों में महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। इन कर्मचारियों को स्थाई कर्मचारियों की तुलना में बहुत ही कम वेतन मिलता है। ऐसे में अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए इन कर्मचारियों के द्वारा कलेक्टर के द्वारा निश्चित किए गए प्रशिक्षित और प्रशिक्षित मजदूर के वेतन की दर पर काम किया जा रहा है। कम वेतन पर काम करने के बावजूद इन लोगों को अपने काम का वेतन बराबर समय पर नहीं मिल पाता है। इन कर्मचारियों के द्वारा बार-बार इस तरह की समस्या को उठाया जाता है। ताजा मामला एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में काम करने वाले आउटसोर्स के 1000 कर्मचारियों के वेतन से जुड़ा हुआ है। इन कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिल सका है। कम वेतन पर काम करने के बावजूद वह वेतन भी समय पर नहीं मिलने के कारण इन कर्मचारियों के सामने कई गंभीर समस्याएं पैदा हो गई है। अपनी वेतन की समस्या के समाधान के लिए इन कर्मचारियों के द्वारा पिछले दिनों लगातार प्रदर्शन भी किया गया लेकिन उसका कोई

6 महीने से कंपनी को नहीं दिया पैसा

तब तक यह दो महीने का पैसा दे पाना संभव नहीं है।

जल्द जारी करेंगे पैसा

को तत्काल कर्मचारियों का वेतन जारी करना चाहिए। नतीजा नहीं निकल सका है। जिस कंपनी के माध्यम से यह कर्मचारी काम करते हैं उस कंपनी का कहना है कि हमारे पास पैसा नहीं है। जब हमारे पास ही पैसा नहीं है तो आपको पैसा कहां से देंगे। कर्मचारियों का कहना है कि इस स्थिति से हमें क्या लेना देना। हमें तो अपने काम का पैसा चाहिए। इस बारे में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि हम कर्मचारियों को जल्द से जल्द उनके काम का पैसा दिलवाने की कोशिश कर रहे हैं।

आउटसोर्स पर मेडिकल कॉलेज में कर्मचारी सप्लाई करने का ठेका लेने वाली कंपनी के अधिकारियों ने इन कर्मचारियों को बताया कि हमें मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से पिछले मार्च से कोई पैसा नहीं दिया गया है। इस तरह से हमें तो पिछले 7 महीने से मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के द्वारा कर्मचारियों के वेतन का पैसा नहीं दिया गया है। इसके बाद भी कंपनी के द्वारा अपने पास से पिछले 5 महीने को कर्मचारियों को उनका पैसा दे दिया गया लेकिन अब कंपनी के भी हाथ रुक गए हैं। जब तक सरकारी पैसा नहीं आता

इस बारे में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि यह सही है कि आउटसोर्स पर कर्मचारी सप्लाई करने वाली कंपनी को अभी पैसा जारी नहीं किया जा सका है। हम हमारी ओर से जल्द ही पैसा जारी कर देंगे। इस कंपनी को पैसा जारी होना अलग चीज है और कंपनी के द्वारा कर्मचारियों को पैसा नहीं दिया जाना अलग चीज है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन देना कंपनी की जिम्मेदारी है। ऐसे में कंपनी

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें