शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

सक्षम, हार्दिक, आगम व आतिफ अगले दौर में

इंदौर। मध्य प्रदेश बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही 40वीं एमपी स्टेट स्नूकर चैंपियनशिप में युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। नेहरू स्टेडियम स्थित बिलियर्ड्स…

इंदौर। मध्य प्रदेश बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही 40वीं एमपी स्टेट स्नूकर चैंपियनशिप में युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। नेहरू स्टेडियम स्थित बिलियर्ड्स एकेडमी में आयोजित इस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सक्षम वर्मा, हार्दिक गायकवाड़, आगम गंगवाल और आतिफ अंसारी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

जूनियर स्नूकर के पहले दौर के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का परिचय दिया। सक्षम वर्मा ने विदूर गुप्ता को 2-0 से आसानी से पराजित कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। सबजूनियर वर्ग का खिताब जीतने वाले हार्दिक गायकवाड़ ने भी अपनी बेहतरीन फॉर्म जारी रखी। उन्होंने रोहन रोचवानी को संभलने का कोई मौका न देते हुए सीधे 2-0 से शिकस्त दी। आगम गंगवाल ने हर्षित यादव को 2-0 से, जबकि आतिफ अंसारी ने मनन अग्रवाल को आसानी से 2-0 से हराकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। दिन के अन्य मुकाबलों में भी एकतरफा जीत का सिलसिला देखने को मिला, जहाँ सभी विजेताओं ने 2-0 के अंतर से मुकाबले अपने नाम किए। ओवेश खान ने प्रियांश यादव को, राजशेखर ने पल्केश गुलानी पर जीत दर्ज की। लक्ष्य संतनानी ने अथर्व जैन को शिकस्त दी तथा युग पटेल ने राघव सोनी को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें