मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सैनी समाज का आज प्रतिभा सम्मान

सैनी माली समाज के प्रदेशभर के 250 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान आज रवीन्द्र नाट्यागृह में आयोजित किया जा रहा है। सावित्रीदेबी फुले शिक्षा समाज विकास संस्थान के तत्वावधान में…

सैनी माली समाज के प्रदेशभर के 250 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान आज रवीन्द्र नाट्यागृह में आयोजित किया जा रहा है। सावित्रीदेबी फुले शिक्षा समाज विकास संस्थान के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में मालवा-निमाड़ के 15 जिलों से समाजजन शामिल हो रहे है। प्रदेशभर से लोगों का आना कल से शुरू हो गया था। आयोजन से पुरुषोत्तम सैनी, मोहन पटेल, राजू सैनी, जितेंद्र मावर, अनिल सुमन, मनीष सैनी, सत्यनारायण कछावाह, कुलदीप कछावाह और पुनीत सैनी जुडे हुए है। कार्यक्रम में राजनेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें