मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सफाई मित्रों के बच्चों के लिए निगम का प्रयास महापौर की उपस्थिति में कैरियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित

देश में स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर को लगातार अग्रणी बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई मित्रों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए नगर पालिक निगम इंदौर…

देश में स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर को लगातार अग्रणी बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई मित्रों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए नगर पालिक निगम इंदौर द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की उपस्थिति में रविंद्र नाट्या गृह में सफाई मित्रों के बच्चों के लिए कैरियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर निगम समय-समय पर ऐसी योजनाएं संचालित करता है, जिनका उद्देश्य सफाई मित्रों और उनके परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से आयोजित इस कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनके भविष्य की बेहतर योजना बनाने, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, व्यावसायिक पाठ्याक्रमों तथा रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। विशेषज्ञ सांवरलाल शर्मा ने विस्तृत जानकारी दी। महापौर भार्गव ने भी उदबोधन दिया। पार्षद राजीव जैन, अधिकारी प्रखरसिंह मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें