सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

यूनियन के आव्हान पर हड़ताल पर रहे सफाई मित्र

कई क्षेत्रों में नहीं हुई सफाई तो कई क्षेत्रों में आए काम पर

सफाई करने वाले कर्मचारियों को नगर निगम की नौकरी में स्थाई करने की मांग को लेकर एक यूनियन के द्वारा किए गए आव्हान न के परिणाम स्वरूप आज सफाई मित्र हड़ताल पर रहे। इसके परिणाम स्वरूप कई क्षेत्रों में सफाई नहीं हुई तो कई क्षेत्र में कर्मचारी रोज की तरह बराबर काम पर भी आ गए।

नगर निगम के द्वारा शहर के हर क्षेत्र में सफाई करने के लिए सफाई मित्र नियुक्त किए गए हैं। इन सफाई मित्रों के द्वारा हर दिन सुबह से अपने निर्धारित क्षेत्र में जाकर सफाई के काम को अंजाम दिया जाता है। आज सुबह शहर के कई क्षेत्रों में सफाई मित्र सफाई करने के लिए नहीं पहुंचे। या स्थिति देखकर उसे क्षेत्र के नागरिक आश्चर्यचकित थे। इन नागरिकों के द्वारा जब नगर निगम की कचरा गाड़ी के चालकों से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि नगर निगम की नौकरी में स्थाई करने की मांग को लेकर सफाई मित्र आज हड़ताल पर है। इसके साथ ही सफाई गाड़ी पर चलने वाले कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं।

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि कई क्षेत्रों में सफाई मित्रों के नहीं जाने के कारण सफाई का काम नहीं हो सका है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में सफाई मित्र बराबर रोज की तरह काम पर आ गए हैं और उनके द्वारा अपने काम को अंजाम दिया गया है। यह स्थिति स्पष्ट होने के बाद अभी यह मालूम नहीं पड़ सका है कि आखिर कितने प्रतिशत सफाई मित्र आज काम से गायब रहे हैं। नगर निगम की ओर से सफाई मित्रों की हड़ताल के कारण पैदा हुए हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। निगम के कर्मचारियों का कहना है कि जिन क्षेत्रों में सफाई नहीं हुई है वहां पर सफाई करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को भेजा जा रहा है।

स्थाई करने की मांग है पुरानी- हर मौसम में

सुबह से सड़क पर आकर सफाई करने वाले कर्मचारियों के द्वारा नगर निगम की नौकरी में खुद को स्थाई करने की मांग पिछले काफी समय से की जा रही है। इस मांग को राज्य सरकार और नगर निगम के द्वारा स्वीकार नहीं किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में सफाई कर्मचारियों के द्वारा आंदोलन शुरू किया गया है। इन कर्मचारियों का कहना है कि जब हम काम पूरी ईमानदारी के साथ हर दिन करते हैं तो फिर हमें नौकरी में स्थाई करते हुए पर्याप्त वेतन दिया जाना चाहिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें