मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सफाई मित्र सुरक्षा शिविर एवं प्रशिक्षण का आयोजन

खरगोन (सिटी

न.प्र.)। नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। शिविर में सफाई मित्रों को सफाई कार्य करते समय सुरक्षा हेतु जैसे ग्लब्ज, मास्क, जैकेट, गम बूट, कैप आदि सुरक्षा किट का उपयोग कर स्वयं की सुरक्षा का ब्लास्ट ध्यान रखने ताकि कोई भी सफाई मित्र संक्रमण से संक्रमित ना हो एवं बचाव कर सकें। साथ ही वर्षा के मौसम के दौरान कार्यरत सफाई मित्रों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए 72 महिलाओं एवं 175 सफाई मित्रों को रेनकोट का वितरण किया गया। अध्यक्ष छाया जोशी का मार्गदर्शन रहा। शिविर में उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, स्वच्छता सभापति कविता अरविंद पाटीदार, सभापति धीरेंद्र सिंह चौहान, जगन्नाथ सावले, संध्या दांगी, पार्षद चंद्रपाल सिंह तोमर, भागीरथ बडोले, रियाजुद्दीन शेख, किशोर राठौड़, अलताप खान, एल्डरमैन युवराज व्यास, अनिल गुप्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें