शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

सफाई मित्र काम पर लौटे, पूरे शहर में सफाई शुरू

निगम के अधिकारी सुबह 6:00 बजे से सड़क पर घूमते रहे

सफाई मित्र काम पर लौटे, पूरे शहर में सफाई शुरू

तीन दिन की हड़ताल के बाद सफाई मित्र काम पर लौट आए हैं। जिसके चलते हुए पूरे इंदौर में साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है। इंदौर नगर निगम के अधिकारी भी आज सुबह 6:00 बजे से सड़क पर निकालकर सफाई व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित करवाते हुए नजर आए। अधिकारियों के द्वारा सफाई मित्रों के साथ चर्चा करते हुए उनका उत्साह भी बढ़ाया जा रहा था। नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आज प्रातः से बेहतर व्यवस्था कर दी गई। पिछले तीन दिन से हड़ताल पर चल रहे सफाई मित्र आज काम पर लौट कर आ गए। ऐसी स्थिति में निगम का समस्त सफाई अमला पूरी क्षमता के साथ मैदान में सक्रिय है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई का कार्य जारी है तथा सफाई मित्र अपने निर्धारित कार्यक्षेत्रों में स्वच्छता कार्य में जुटे हुए हैं। सफाई मित्रों के साथ साथ निगम के समस्त डोर टू डोर वाहन, ओपन डिपर वाहन, धुलाई वाहन, सफाई में असंलग्न पूरा अमला मैदान में कार्य कर रहा है।

निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा आज प्रात: 6 बजे से ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण किया जा रहा है। आयुक्त द्वारा सफाई मित्रों के कार्यस्थलों पर पहुंचकर मौके की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं। समस्त अपर आयुक्त, नियंत्रणकर्ता अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल अधिकारी, सीएसआई सभी लगातार फील्ड में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था पर ध्यान रख रहे है। पूरे शहर मे सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें