शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

सफाई कर्मियों के लिए भूख हड़ताल जारी

संयुक्त स़फाई कर्मचारी कामगार संघर्ष मोर्चा एवं वाल्मीकि सेना के संयुक्त तत्वावधान में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर इंजीनियर संतोष कल्याणे अनशन पर बैठे हैं। कल तीसरा दिन था और…

संयुक्त स़फाई कर्मचारी कामगार संघर्ष मोर्चा एवं वाल्मीकि सेना के संयुक्त तत्वावधान में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर इंजीनियर संतोष कल्याणे अनशन पर बैठे हैं। कल तीसरा दिन था और उनके साथ रोजाना अलग-अलग सहयोगी भी भूख हड़ताल कर रहे हैं। कर्मचारी कामगार संघ के युवा अध्यक्ष सूरज गौहर ने बताया कि संगठन कई वर्षों से निगम प्रशासन एवं प्रदेश सरकार को अपनी मांगों से अवगत कराता रहा है, कई बार ज्ञापन सौंपा गया, पत्र दिये पर कोई परिणाम नहीं मिला। इंदौर के अलावा बाहर से भी कामगार यूनियन से जुड़े समर्थक आ रहे हैं। कल कल्याणे के साथ सारिका वैध, रंजीता पाल, हेमा कंडारे, पारस कुमारी जादू, वीरेंद्र गोसर, मनीष बाली, पथरोड, वेध, कलोसिया, सिकंदर डिंडोरे, मनोहर पवार साथ में मौजूद रहे। जब तक मांग मंजूर नहीं होती, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी संयुक्त मोर्चे के हरीश नागर एवं महेश गौहर ने बताया कि सोमवार से पूरे प्रदेश में स़फाई कर्मचारी कामगार संगठन अलग अलग अपने जिलों में क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे। विजय कमल रमेश

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें