नगर पालिक निगम सफाई कर्मचारी युवा कामगर संघ के महेश गौहर, सूरज गौहर ने बताया कि निगम में पहली बार 39 सफाई संरक्षक उप स्वच्छता पर्यवेक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। गौहर ने कहा कि करीब दो वर्ष पूर्व तत्कालीन सहायक आयुक्त राजेन्द्रकुमार यादव को इस संबंध में ज्ञापन देकर मांग की गई थी, जिसके बाद अब पदोन्नति हुई तो सफाई कर्मचारियों में हर्ष है। पदोन्नति पर हरीश नागर, महेश गौहर, श्याम अजयपाल, रानू सेन, श्याम शर्मा, बाबूलाल सिरसिया, बालकिशन करोसिया, नितेश टांक ने निगम परिसर में मिठाई वितरित की और सदस्यों ने एमआईसी सदस्य नन्दकिशोर पहाड़िया को धन्यवाद भी दिया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




