शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

सडक पर सो रहे श्वान पर चढ़ गई कार घायल श्वान का इलाज जारी

शहर में श्वान पर वाहन चढ़ाने के मामले लगातार सामने आ रहे है। बीते दिनों निगम के वाहन की चपेट में श्वान आ गया था जिसकी एफआईआर भी दर्ज हुई…

शहर में श्वान पर वाहन चढ़ाने के मामले लगातार सामने आ रहे है। बीते दिनों निगम के वाहन की चपेट में श्वान आ गया था जिसकी एफआईआर भी दर्ज हुई थी। जिसके बाद कल जूनी इन्दौर क्षेत्र का एक और मामला सामने आया है। कार चालक ने सड़क पर सो रहे श्वान पर दोनों पहिये चढ़ा दिए जिससे वह घायल हो गया। जूनी इन्दौर पुलिस को पीपल फॉर एनिमल की जिला प्रमुख प्रियांशु जैन ने शिकायत दर्ज करवाई कि त्रिवेणी कालोनी आम रोड पर कार क्रमांक एमपी 09 डब्ल्यूडी 4370 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सडक पर सो रहे श्वान पर कार चढ़ा दी। कार के अगला एवं पिछला दोनों पहिये श्वान के ऊपर से गुजर गए जिससे उसे कई जगह चोट आई है। घटना की जानकारी पशु प्रेमी जैन को लविना जेठवानी ने दी। पुलिस कार क्रमांक के आधार पर चालक का पता लगा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें