इंदौर। विद्या विजय स्कूल के खिलाड़ी सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अगामी 19 से 24 सितंबर तक राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल पानीपत हरियाणा में आयोजित की जा रही है। जिसमें विद्या विजय
बाल मंदिर स्कूल के रूद्र पाटिल, वर्षा डामोर, तरूण पाटिल तथा काव्यांश राठौड़ ने विगत दिनों से राजस्थान के दोसा में विद्यास्थली स्कूल प्रतियोगिता पर आधारित स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। जिस आधार पर इन तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन किया गया। खिलाड़ियों को डॉ. कुणाल दोगने, प्रिंसिपल भुवनेश गीते, विश्वामित्र अवार्डी वीरेंद्र पवार, कोच रितिक यादव, हिमांशी यादव एवं आकाश ठाकुर ने बधाई दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




