रोटरी क्लब ऑफ इन्दौर अपटाउन द्वारा ‘संकल्प सुरक्षा’ बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का तीन विद्यालयों मालव कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, अहिल्या आश्रम हाई स्कूल एवं खजराना मिडिल स्कूल में एक ही समय पर आयोजन किया गया। 52 दृष्टिबाधित बालिकाओं को भी स्पर्श- आधारित एवं मौखिक निर्देशों के माध्यम से समान रूप से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। साक्षी काबरा ने उक्त जानकारी दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




