सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

खजराना सर्विस रोड पर रोल वॉल कोर्ट का अब होगा आधुनिकरण और पुनर्विकास

विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 42 के अंतर्गत आने वाली खजराना सर्विस रोड पर शासकीय विद्यालय परिसर के मैदान में स्थित सालों पुरानी रोल बॉल कोर्ट के पुनर विकास और…

खजराना सर्विस रोड पर रोल वॉल कोर्ट का अब होगा आधुनिकरण और पुनर्विकास

विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 42 के अंतर्गत आने वाली खजराना सर्विस रोड पर शासकीय विद्यालय परिसर के मैदान में स्थित सालों पुरानी रोल बॉल कोर्ट के पुनर विकास और आधुनिकरण के लिए क्षेत्र के रहवासियों और छात्रों की मांग पर अब जल्द नवीनीकरण और पुनः विकास का कार्य किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि करीब 25 लाख रुपए के आसपास खर्च कर पुरानी फुटबॉल कोर्ट की जगह नई वाल कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। खास बात है कि विद्यालय परिसर के पास खाली मैदान में खेल मैदान और फुटबॉल कोर्ट का पुनर्विकास और नई गैलरी तैयार होने से छात्र खिलाड़ियों को फायदा होगा। साथ ही दर्शक दीर्घा में टूटी गैलरी का पुन: नए सिरे से निर्माण होने से छात्र बैठकर सांस्कृति प्रोग्राम और आयोजित होने वाले खेल बैठकर आराम से देख सकेगें। जिसका कार्य बेहद जल्द शुरू होगा। जिसको लेकर अभी निविदा संबंधित प्रक्रिया तेज हो गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें