शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
इंदौर

रोजगार मेला ‘युवा संगम’ कल लगेगा

जिला रोजगार कार्यालय द्वारा कल 3 अगस्त को एक दिवसीय ‘युवा संगम’ रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परदेशीपुरा में सुबह 10:30 से…

जिला रोजगार कार्यालय द्वारा कल 3 अगस्त को एक दिवसीय ‘युवा संगम’ रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परदेशीपुरा में सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। मेले में युवाओं को रोजगार के साथ- साथ स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु त्रण प्रक्रिया एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। उप संचालक रोजगार श्री पी. एस. मंडलोई ने बताया कि मेले में अनेक प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी। इन कंपनियों द्वारा 300 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें एसोसिएट, बैक ऑफिस एसोसिएट, एचआर इंटर्न, सेल्स ऑफिसर, रिलेशनशिप मैनेजर, एडमीन कोऑर्डिनेटर, वीडियो एडिटर, कसटमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव स्टिचिंग ऑपरेटर, प्रेस मैन, कटिंग ऑपरेटर, पैकिंग, एग्जीक्यूटिव लॉजिस्टिक्स, (ट्रेनी) जैसे (फिटर/टर्नर/मशीनिष्ट आदि) के विभिन्न पद शामिल है। इस रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष तक के ऐसे आवेदक भाग ले सकते हैं, जिनकी शैक्षणिक योग्यता 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर, बी.फार्मा, आईटीआई एवं डिप्लोमा तक हो। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियाँ साथ लाने की अपील की गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें