सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

50 लाख से ज्यादा खर्चकर होगा गलियों की सड़कों का उद्धार

न.प्र.)। विधानसभा 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक चोपन में स्थित मयूर नगर क्षेत्र में गली नंबर 1 से लेकर 10 तक सालों पुरानी ड्रेनेज और नर्मदा लाइन के कारण उखड़ी…

न.प्र.)। विधानसभा 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक चोपन में स्थित मयूर नगर क्षेत्र में गली नंबर 1 से लेकर 10 तक सालों पुरानी ड्रेनेज और नर्मदा लाइन के कारण उखड़ी ऊबड़ खाबड़ सड़कों की बजाय नई सड़क निर्माण का कार्य आने वाले दिनों में बेहद जल्द शुरू किया जाएगा।

जिसको लेकर क्षेत्र जनता की मांग पर विधायक

ड्रेनेज और नर्मदा लाइन के लिए खुदाई से हुई क्षतिग्रस्त भीतर की सड़कें

की

सालों बाद क्षेत्र के रहवासियों को ड्रेनेज लाइन और स्ट्रॉम वाटर लाइन के अलावा नर्मदा की लाइन डालने के बाद लगातार खुदाई से बिगड़ी सड़क की बजाय अब नई सड़क की सौगात मिलेगी। जिसको लेकर निगम द्वारा ऑनलाइन निविदा जारी कर अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी है। महेंद्र हार्डिया और क्षेत्रीय पार्षद महेश बसवाल के लगातार प्रयासों से अब निगम द्वारा यहां नई सड़क निर्माण की फाइल को मंजूरी दी गई है। जिसके तहत अब यहां निगम द्वारा लगभग 51 लाख रुपए से ज्यादा की लागत से नई सीमेंटेड सड़क का निर्माण कार्य बेहद जल्द शुरू किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें