शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

सड़क निर्माण धीमी गति पर एजेंसी को नोटिस

नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने कल एमआर-9 लिंक रोड से एल.आई.जी लिंक रोड़ को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण अधिकारी अभय राजनगांवकर, शरद जोशी, नरेन्द्र जायसवाल सहित अन्य…

नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने कल एमआर-9 लिंक रोड से एल.आई.जी लिंक रोड़ को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण अधिकारी अभय राजनगांवकर, शरद जोशी, नरेन्द्र जायसवाल सहित अन्य के साथ किया। आयुक्त ने कार्य की धीमी गति होने पर निर्माणकर्ता एजेन्सी को टर्मिनेशन करने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पर्याप्त लाइट व्यवस्था नहीं होने पर उपयंत्री विद्युत एवं पेयजल लाईन लीकेज होने पर सहायक यंत्री जलप्रदाय तथा कार्य की धीमी गति पर सहायक यंत्री एवं उपयंत्री योजना को शोकाज नोटिस देने के भी निर्देश दिए। स्थल पर जलप्रदाय लाइन में लीकेज पाये गये जिसके कारण पानी बह रहा था और क्षेत्र में कीचड़ व गंदगी बनी हुई थी, जिस पर भी निर्देश दिए गए। कुछ चेम्बर खुले पड़े थे और दुर्घटना भी हो सकती है। कार्य के जिम्मेदार अधिकारी विशाल राठौर पर भी आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की और उन्हें भी अब नोटिस दिया जाएगा। आयुक्त की सख्ती से अधिकारी और एजेंसी के जिम्मेदार हतप्रभ रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें