इंदौर। किशनगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पिगडंबर में नौकरी करते थे और परिवार में पोता होने की खुशी में अपनी पत्नी को खंडवा छोड़कर वापस काम पर लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। सूचना मिलने पर किशनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रमेश पिता शंकर (68) निवासी खंडवा के रूप में हुई है। रमेश पिगडंबर क्षेत्र में नौकरी करते थे। हाल ही में उनके परिवार में पोते का जन्म हुआ था। पत्नी को खंडवा छोड़कर जब वे वापस पिगडंबर लौट रहे थे, तभी किशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रास्ते में किसी अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर
घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




