तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम मोरोद फाटा निवासी शिवा पिता राधेश्याम (19) है। वह अपनी बाइक से टपाल घाटी मार्ग से गुजर रहा था, तभी अनियंत्रित पिकअप गाड़ी के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे शिवा के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ ने उसे अस्पताल पहुँचाया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




