सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सड़क चौड़ीकरण को लेकर रहवासियों ने किया पार्षद कार्यालय का घेराव

विधानसभा दो के वार्ड क्र.19 के मुखर्जी नगर की गली नं. 4 के रहवासियों ने क्षेत्रीय पार्षद संध्या-राधांकिशन जैसवाल के कार्यालय का घेराव किया। आमतौर पर सड़क चौड़ीकरण होता है…

विधानसभा दो के वार्ड क्र.19 के मुखर्जी नगर की गली नं. 4 के रहवासियों ने क्षेत्रीय पार्षद संध्या-राधांकिशन जैसवाल के कार्यालय का घेराव किया। आमतौर पर सड़क चौड़ीकरण होता है तो क्षेत्रीय रहवासी विरोध करते है, लेकिन यहां उल्टा मामला है।

रहवासी अपनी गली की सड़क चौड़ी करवाना चाहते है। रहवासियों का आरोप है कि पार्षद द्वारा पक्षपात किया जा रहा है। रहवासी चाहते है कि गली के कार्नर पर कुछ मकान तय सीमा से बाहर तक बने हुए है। इन मकान में तोड़फोड़ भी कम की जा रही है, जिसके कारण गली की चौड़ाई कार्नर से कम और अंदर ज्यादा है। रहवासियों ने इसको लेकर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है। हालांकि क्षेत्रीय पार्षद रहवासियों से फिलहाल नहीं मिली। आरोप है कि रहवासियों को देख पार्षद कार्यालय का ताला लगा दिया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें