पंचकुइया से राजनगर जाने वाले मार्ग पर कब्रिस्तान है और लम्बे समय से प्रयास किए जा रहे थे कि कब्रिस्तान की दीवार पीछे की ओर हो जाए, जिससे रोड चौड़ीकरण में लाभ मिले। इस मामले में कब्रिस्तान से जुड़ी कमेटी और मुस्लिम समाजजनों ने इस रोड चौड़ीकरण में सहयोग किया। क्षेत्रीय पार्षद ने भी खड़े रहकर इस दीवार को पीछे करवाने में कोशिश की और मुस्लिम समाजजनों का आभार भी जताया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




