न.प्र.)। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को प्रवेश का एक और अवसर प्रदान आज से किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। इस चरण में विद्यार्थियों को उपलब्ध रिक्त सीटों पर 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर निर्धारित अवधि में प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाएगी। महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि पात्र विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया समय-सीमा में पूर्ण कराते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराएं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




