मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

रीगल से मधुमिलन तक करोड़ों खर्चकर बनी आदर्श सड़क की अब फीकी होने लगी चमक

रीगल स्क्वायर से मधु मिलन चौराहे तक करोड़ों रुपए खर्च कर निगम द्वारा आदर्श सड़क बनाई गई थी। जिसकी वर्तमान में हालात यह है कि फुटपाथ पर बने सेल्फी प्वाइंट…

रीगल स्क्वायर से मधु मिलन चौराहे तक करोड़ों रुपए खर्च कर निगम द्वारा आदर्श सड़क बनाई गई थी। जिसकी वर्तमान में हालात यह है कि फुटपाथ पर बने सेल्फी प्वाइंट पर लंबे समय से अंधेरा छाया हुआ है। यही नहीं सजावट के लिए लगाई गई बैंचों के आसपास की लाइटिंग भी बंद पड़ी हुई। यही नहीं दोनों तरफ फुटपाथ पर बीच-बीच में लगाए गए डेकोरेटिव बिजली के पोल की आधी से ज्यादा सजावटी लाइटिंग भी कई महीनों से पूरी तरह से बंद पड़ी है। जिसको लेकर सवाल उठ रहे है।

सालभर में पलासिया की आदर्श सड़क जैसे होने लगे हालात

गौरतलब है कि पलासिया चौराहे की आदर्श सड़क की हालत इतनी खराब है कि यहां करोड़ों रुपए खर्च कर बनाई गई आदर्श सड़क से रौनक पूरी तरह से गायब हो चुकी है। वहीं सजावटी सामान भी गायब हो गए हैं, लाइटिंग बंद पड़ी है। सेल्फी प्वाइंट भी अंधेरे में डूबे है।

वहीं अब रीगल से मधु मिलन तक पिछले साल तैयार की गई आदर्श सड़क के हालात भी खराब होने लगे हैं। यहां भी पिछले कुछ महीनों से बैठक व्यवस्था के लिए लगाई बेंचों के आसपास की सजावटी लाइटिंग बंद पड़ी है। इसके अलावा रवींद्र नाट्यागृह और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के बाहर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट के आसपास की लाइटिंग भी लंबे समय से बन्द पड़ी हुई है जिसके कारण सेल्फी प्वाइंट के आसपास अंधेरा छाया हुआ है जिससे सवाल उठ रहे हैं कि साल भर में आदर्श रोड के कैसे हालात हो गए, जैसा पलासिया क्षेत्र की आदर्श सड़क के हाल बेहाल है। यहां निगम के जिम्मेदार अधिकारियों के ध्यान नहीं देने से एक के बाद एक सजावटी लाइटिंग बंद हो गई तो कहीं लाइटिंग गायब ही हो गई। इसके अलावा आदर्श रोड के

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें