रीगल चौराहे पर गांधी प्रतिमा के आसपास सालों पुराने ब्लॉक उखाड़ कर चूहों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए निगम द्वारा सीमेंट कंक्रीट का मजबूत जाल बिछाकर बीच के हिस्से में अब ऐसा शानदार काम कर दिया है जिससे अब भविष्य में यहां कही भी कच्चा हिस्सा नहीं होने से चूहों के कारण परेशानी नहीं होगी। निगम द्वारा पिछले दिनों यहां बरसों से लगे पुराने ब्लॉक उखाड़ खुदाई कर गांधी प्रतिमा के आसपास एक जैसा सीमेंट कंक्रीट का मजबूत व्यवस्थित कार्य किया जिससे भीतर की सजावट भी दोबारा नए सिरे से की जा रही है। यही नहीं कच्चे हिस्से को सीमेंट कंक्रीट का जाल बिछाकर चूहों की रोकथाम के लिए जरूरी कार्य किए गए, जिससे भविष्य में यहां रीगल के बगीचे में कहीं भी चूहे नजर नहीं आएंगे।
जीर्णोद्धार का चल रहा है लंबे समय से काम-
यही नहीं लंबे समय से चल रहें जीर्णोद्धार का काम अब नजर भी आने लगा है। पुराने ब्लॉक उखाड़कर उसकी जगह मजबूत सीमेंट कांक्रीट का जाल बिछाकर प्रतिमा के आसपास अब पक्का निर्माण कर दिया गया है। जिससे अब दोबारा चूहे यहां नजर नहीं आएंगे, आधिकारियों द्वारा दवा किया जा रहा है। इसके अलावा आसपास के बचे हिस्से में हरियाली कर पेड़ पौधे लगाकर सजावटी आइटम लगाकर लाइटिंग भी लगाई जाएगी। साथ ही खूबसूरती और सौंदर्यकरण के तहत अन्य सुविधाएं भी जुटाई जाएंगी। जिसको लेकर इन दिनों यहां सजाने – संवारने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




