सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सकल गुर्जर समाज की वार्षिक सभा में समीक्षा बैठक

इंदौर। सकल गुर्जर समाज महासभा मध्यप्रदेश द्वारा प्रीतमलाल दुआ सभागृह, में वार्षिक सभा एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से संगठन के पदाधिकारी,…

सकल गुर्जर समाज की वार्षिक सभा में समीक्षा बैठक

इंदौर। सकल गुर्जर समाज महासभा मध्यप्रदेश द्वारा प्रीतमलाल दुआ सभागृह, में वार्षिक सभा एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से संगठन के पदाधिकारी, क्षेत्रीय समितियों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। शिक्षा, संगठन और सामाजिक उत्थान को बढ़ावा देने का लिया संकल्प; विवाह समारोहों में डीजे बंद करने और प्री-वेडिंग शूट से परहेज की अपील भी की गई। इस दौरान अम्बाराम कराड़ा, बेनीराम सेठ, रामकृष्ण दुगाया रघुवीर पटेल, आरबी बांके, डॉ. मनोज गुर्जर, भगवानसिंह गुर्जर, ए.डी. पाटिल, मनोहर सिंह कराड़ा, शकुंतला गुर्जर, डॉ. हरेसिंह मंडलोई, रामनिवास गुर्जर, एडवोकेट आर.के. यादव, मोहनलाल माल्या, नरेन्द्र पटेल, विजय चौधरी, मनोहर गुर्जर, दयाराम जी पटेल, रामसिंह गुर्जर उपस्थित रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें