अलहिरा पब्लिक स्कूल के तीन होनहारों का सम्मान किया गया। नीट में शादाब वारिस, मोहम्मद इरफान और मोहम्मद दानिश ने सफलता अर्जित की। जिसके बाद विद्यालय में उनका सम्मान किया गया। ड़ॉ. मंतशा खान ने कहा कि उचित मार्गदर्शन सकारात्मक बदलाव ला सकती
है। मिर्जा जाहिद बेग ने पढ़ाई के साथ खेलों के महत्व को समझाया। इस दौरान मास्टर सईद आलम, अफरोज आलम, तन्मय भट्टाचार्य, अनवल पटेल, प्रिंसिपल याकूब मेमन, मेराज सर, वसीम सर मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




