मशहूर रेसलर और डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार द ग्रेट खली की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। हादसा पानीपत टोल प्लाजा के पास हुआ। खली पंजाब से सोनीपत जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में द ग्रेट खली बाल-बाल बच गए। उन्हें किसी भी तरह गंभीर चोट की जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




