सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

विकास शुल्क वसूली को लेकर रहवासियों को मिले नोटिस

सदस्यों ने उठाए सवाल

न.प्र.)। तुलसी नगर कॉलोनी में विकास शुल्क और अन्य मदों को लेकर माँ सरस्वती गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित की ओर से प्लॉट धारकों को नोटिस भेजे गए।

इन नोटिस पर रहवासियों ने सवाल उठाए इससे तुलसी नगर में विवाद की स्थिति संस्था और सदस्यों के बीच आमने-सामने भी बनती दिख रही है। इधर रहवासियों का दावा है कि नगर निगम द्वारा क्षेत्र के नियमितीकरण और विकास शुल्क की प्रक्रिया पूरी किए जाने के बावजूद संस्था के नाम से दोबारा राशि की मांग की जा रही है। रहवासियों के बीच प्रसारित एक सार्वजनिक सूचना में प्लॉट धारकों से संस्था के नाम पर किसी भी अतिरिक्त राशि का भुगतान करने से पहले संबंधित शुल्क की वैधानिकता और आधार की पुष्टि करने की अपील की गई है। सूचना में दावा किया गया है कि नगर निगम से नक्शा स्वीकृत कराकर निर्माण करने वाले कुछ प्लॉट धारकों को भी संस्था के नाम से कथित बकाया विकास शुल्क के नोटिस दिए गए हैं। नोटिस के अनुसार, एक प्लॉट धारक से व्यवस्थापन शुल्क, मेजर रोड राशि, सीमेंट रोड राशि और अन्य मदों में कुल करीब 1.61 लाख रुपए की मांग की गई है। नोटिस में ब्याज, आवंटन निरस्तीकरण और अन्य कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने की बात भी सामने आई है। सदस्यों ने कहा कि यह भुगतान पूर्व में हो चुका है। रहवासियों ने कहा कि संस्था ने कालोनी में जो विकास कार्य हुए है वे उल्लेखनीय नहीं कराए गए है। रहवासियों ने कहा कि निगम को स्पष्ट करना चाहिए कि नियमितीकरण के बाद संबंधित प्लॉटों से विकास शुल्क अथवा अन्य शुल्क लेने का अधिकार किस संस्था या विभाग के पास है। साथ ही पहले जमा की गई राशि और वर्तमान में की जा रही मांग का रिकॉर्ड भी सार्वजनिक किया जाए। रहवासियों ने ऐसे नोटिस प्राप्त करने वाले प्लॉट धारकों से संबंधित दस्तावेजों के साथ नगर निगम आयुक्त को शिकायत करने की अपील की है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें