सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

फूटी नर्मदा पाइप लाइन का जताया रहवासियों ने विरोध

वल्लभ नगर क्षेत्र में अवंतिका गैस एजेंसी लाइन का काम कर रही थी। इसी कार्य के दौरान नर्मदा लाइन फूट गई और देखते ही देखते रहवासी एकत्रित हो गए और…

वल्लभ नगर क्षेत्र में अवंतिका गैस एजेंसी लाइन का काम कर रही थी। इसी कार्य के दौरान नर्मदा लाइन फूट गई और देखते ही देखते रहवासी एकत्रित हो गए और उन्होंने तत्काल पहुंचे एमआईसी सदस्य क्षेत्रीय पार्षद नन्दकिशोर पहाड़िया को सूचना दी। पहाड़िया भी तत्काल वहां पहुंचे और पहाड़िया ने नर्मदा प्रोजेक्ट अधिकारी लालाराम मेहरा को बुलाकर लाइन ठीक कराने और साथ में नर्मदा लाइन फोड़ने के लिए अवंतिका गैस एजेंसी पर कार्रवाई के निर्देश दिए। गैस एजेंसी के कर्ताधर्ताओं को सूचना दी कि बगैर सक्षम अधिकारी के स्पाट पर बुलाए खुदाई नहीं करें, पूर्व में रानी सती गेट के सामने बगैर सूचना एयरटेल कम्पनी ने खुदाई की थी और नर्मदा लाइन फोड़ दी थी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 3