युवा नेता राहुल निहोरे ने शहर की बंद मिलों की जमीनों पर प्राकृतिक रूप से विकसित हुए जंगल को आज शहर में पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया और कहा कि हरित क्षेत्रों में हजारों पेड़-पौधे और सैकड़ों जीव जन्तु और पशु पक्षी आश्रित है। मिलो में बने इन प्राकृतिक जंगल का संतुलन बनाए रखना चाहिए। राहुल निहोरे, प्रमोद नामदेव, सतीश मरमट, विमल गुप्ता ने इन प्राकृतिक हरित क्षेत्रों के संरक्षित करने की अपील की है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




