शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

रेलवे में खराब व्यवस्था पर कांग्रेस ने लिखा महाप्रबंधक को पत्र लॉन्ड्री संचालन, यात्रियों की सुरक्षा, सफाई व्यवस्था पर भी उठे सवाल

शहर कांग्रेस संगठन महामंत्री प्रभारी एवं रेलवे सलाहकार समिति से जुड़े संजय बाकलीवाल ने पश्चिमी रेलवे महाप्रबंधक मुंबई को पत्र लिखा। मुख्य विषय इंदौर कोचिंग डिपो एवं लॉन्ड्री संचालन में…

शहर कांग्रेस संगठन महामंत्री प्रभारी एवं रेलवे सलाहकार समिति से जुड़े संजय बाकलीवाल ने पश्चिमी रेलवे महाप्रबंधक मुंबई को पत्र लिखा। मुख्य विषय इंदौर कोचिंग डिपो एवं लॉन्ड्री संचालन में कथित अनियमितताओं, लचर सफाई व्यवस्था तथा यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा में लापरवाही के संबंध में उच्च स्तरीय जाँच कराने का पत्र में लिखा गया। अलग-अलग ट्रेन में यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आ रही हैं। इंदौर पश्चिम रेलवे का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। ऐसी स्थिति में ट्रेनों के कोचिंग डिपो, वाशिंग पिट, ऑन-बोर्ड सफाई तथा लिनन/लॉन्ड्री व्यवस्था का निर्धारित मानकों के अनुरूप होना अत्यंत आवश्यक है। सफाई में लापरवाही, सफाई में शिकायतें, ट्रेनों में चूहे और काकरोच की लगातार शिकायत, गंदगी, बदबू, गंदे बेडशीट, तकिया, कम्बल में भी शिकायतें आ रही है, जो ठेका दिया गया है उनके कार्यों की प्रभावी निगरानी नहीं हो रही है। इन सबकी मॉनिटरिंग भी की जाए और जांच भी की जाए। अवध एक्सप्रेस में सफाई की लगातार शिकायतें है। इंदौर कोचिंग डिपो, वाशिंग पिट एवं लॉन्ड्री व्यवस्था की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जाँच कराई जाए। दोषी होने पर संबंधित अधिकारी और ठेकेदार कम्पनी पर कार्रवाई की जाए, जुर्माना भी लगाया जाए और उन्हें ब्लेक लिस्ट भी किया जाए। सफाई और लॉन्ड्री का औचक निरीक्षण किया जाए, चूहों और काकरोच के लिए ठीक व्यवस्था की जाए। बेटशीट, कम्बल अच्छे मिले इसके लिए व्यवस्था की जाए।

बाकलीवाल ने पत्र में लिखा कि इस पूरी शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और तत्त्काल कार्रवाई की जाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें