सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

दिवाली से पहले नहीं मिलेगी कनाड़िया रोड पर जाम से राहत

इंदौर। विधानसभा 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 49 से जुड़ी मास्टर प्लान की व्यस्त तिलक नगर मेंनरोड को रिंगरोड़ से जोड़ने वाली सड़क निर्माण कार्य में बाधाएं हटने और लगभग…

इंदौर। विधानसभा 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 49 से जुड़ी मास्टर प्लान की व्यस्त तिलक नगर मेंनरोड को रिंगरोड़ से जोड़ने वाली सड़क निर्माण कार्य में बाधाएं हटने और लगभग 75 फीसदी से ज्यादा हो जाने के बाद भी यहां सड़क निर्माण कार्य अभी ऱफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। अभी कनाड़िया रोड़ से ट्रैफिक का लोड कम होने के लिए लोगों को दिवाली तक का इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल अब तक तिलक नगर मेनरोड पर श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल से महावीर नगर टंकी तक के आधे हिस्से में सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य आधे से ज्यादा हो चुका है। जबकि स्कूल के एक साइड अभी भी करीब 100 से 150 मीटर के हिस्से में सड़क निर्माण कार्य होना बाकी है। इसके अलावा टंकी के आसपास के बड़े हिस्से में अभी खुदाई कर लाइन डालने और ड्रेनेज के चैंबरों का निर्माण कार्य जारी है।

डिवाइडर निर्माण के साथ रोशनी के लिए लगेगी लाइटिंग-

इसके अलावा रोशनी के लिए बीच के हिस्से में सेंट्रल लाईटिंग का काम भी होना है। इसके अलावा तिलक नगर मेन रोड पर तैयार हो रही है मास्टर प्लान की सड़क के बीच दुर्घटना रोकने के लिए डिवाइडरों का निर्माण भी होगा। इसके साथ ही रोशनी के लिए यहां लाइटिंग लगाई जाएगी। जिसके लिए पिछले दिनों टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी हैं। अब आने वाले दिनों में जैसे जैसे सड़क निर्माण कार्य पूरा होता जाएगा बीच के हिस्से में डिवाइडर निर्माण के बाद ग्रीनरी के लिए पेड पौधें लगाने के साथ रोशनी के लिए लाइटिंग भी लगाई जाएगी। वहीं बताया जा रहा है कि दिवाली के आसपास जल्द से जल्द उक्त सड़क निर्माण का कार्य पूरा करवाने की तैयारी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें