संस्था पुष्पित तूलिका नोबल सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान तथा त्रैमासिक पत्रिका ‘पुष्पित तूलिका' के वार्षिक अंक के विमोचन का आयोजन देवी अहिल्या दरबार हाल, देवी अहिल्या विश्व विद्यालय नालंदा परिसर में आज दोपहर 3.30 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में कुलपति डॉ. राकेश सिंघई, कुलसचिव डॉ. उज्जवल खरे, डॉ. राजीव शर्मा, अनिता चौहान, आरजी राजदान, शौर्य मल्होत्रा अतिथि होंगे। राजश्री कुलकर्णी, छोटेलाल भारती, भावना खोडे, डॉ. सुमंत कटियाल, संजय सावरे, डॉ. अशेष तिवारी का सम्मान होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




