सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

रीना बौरासी ने कराए 1835 पंजीयन

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी कोचिंग क्लास गीता भवन चौराहा पहुंची वहां पढ़ने वाले छात्रों में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए जोश नजर आया। वहां…

रीना बौरासी ने कराए 1835 पंजीयन

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी कोचिंग क्लास गीता भवन चौराहा पहुंची वहां पढ़ने वाले छात्रों में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए जोश नजर आया। वहां तत्काल 1835 पंजीयन किए गए। बौरासी ने परीक्षा में हो रही लापरवाही और गड़बड़ियों की जानकारी भी दी विद्यार्थियों ने कहा सरकार पक्षपात कर रही है। विद्यार्थी यह भी बोले कि लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार छात्रों की समस्या उठा रहे हैं, इसलिए हम कार्यक्रम में आएंगे और हमारी समस्या भी बताएंगे। इसके अलावा रीना बौरासी ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 10 गांवों में छात्रों और युवाओं की समस्याओं तथा जंतर मंतर पर हुए घटनाक्रम पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक का मंचन करवाया। इसमें पाल कांकरिया, टाकुन, पालिया, बारोली, भाग्या में अर्जित नुक्कड़ नाटक में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी मौजूद थे। पवन पटवारी, मोहन मुकाती, राजेश चौहान, जीतू कुमावत, लक्ष्मी नारायण, विनोद मंडलोई, मोहित भाटिया आदि मौजूद रहें।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें