गोगा नवमी के अगले दिन याने की रविवार को इंदौर में सफाई मित्र अवकाश पर रहेंगे। इस दिन देश के सबसे स्वच्छ शहर को स्वच्छ रखने का जिम्मा शहर के नागरिक संभालेंगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में राजवाड़ा से सफाई का अभियान शुरू होगा।
वाल्मीकि समाज के आराध्य देव श्री वीर गोगा जी का 5 सितंबर को गोगा नवमी पर्व होने से 6 सितंबर को सफाई मित्र अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित ना हो इस उद्देश्य से 6 सितंबर को शहर के विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही शहर के विभिन्न संगठनों, रह वासियों, निगम अधिकारियों द्वारा अपने अपने झोन व वार्ड क्षेत्र में हम भी स्वच्छाग्रही महा जनभागीदारी अभियान चलाया जाएगा। महापौर एवं आयुक्त द्वारा स्वच्छता महा जनभागीदारी अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों के साथ ही विभिन्न संगठनो के माध्यम से अभियान में सम्मिलित होने एवं सफाई कार्य के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव 6 सितंबर को प्रातः 7 बजे राजवाड़ा से स्वच्छता ग्राही अभियान का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने शहर के नागरिकों से अपील की है कि निगम के समस्त सफाई मित्र पूरे सालभर मौसम की परवाह किये बिना और पूरी शिद्दत से हमेशा फिल्ड में रहते हुए, सफाई अभियान को जारी रखते है। इस समय हम सभी का दायित्व है कि जिस दिन उनकी छुट्टी है, उस दिन हम अपने इंदौर शहर को साफ बनाने के लिये सफाई मित्रों के सम्मान में आए। महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा शहर के क्षेत्रीय विधायकगण, पार्षद, नागरिको, जनप्रतिनिधियो के साथ ही रहवासी संगठन, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, सिक्ख समाज, बैंकिग संगठन आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई बैंक, यूको बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, मार्केट एसोसिएशन, लायंस क्लब एनएसएस, एनसीसी, बीएसएफ, 15वीं बटालियन, स्वयंसेवक संघ, एनजीओ टीम बेसिक्स, टीम डिवाईन, टीम एचएमएस, म्यूज, टीम एफएफसीटी के प्रतिनिधियो द्वारा स्वच्छता महा जनभागीदारी अभियान से अपने-अपने क्षेत्रो में सफाई अभियान में सम्मिलित होंगे। विभिन्न स्थानो पर
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




