राऊ विधानसभा के अंतर्गत एबी रोड पर बिजलपुर मेंन रोड से पेट्रोल पंप से भीतर ट्रेजर टाउनशिप कॉलोनी तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी 100 फीट चौड़ी फीडर रोड निर्माण का काम करीब 80 फीसदी से ज्यादा पूरा हो चुका है। वही अब आने वाले दिनों में इस साढ़े ग्यारह करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली मुख्य सीमेंटेड सड़क के बीच के हिस्से में भी तीन फीट की ऊंची हाईट के मजबूत डिवाइडर निर्माण के साथ मार्ग पर रोशनी के लिए जल्द सेंट्रल लाइटिंग लगाकर जगमगाहट करने की तैयारी भी जल्द शुरू होने वाली है। इन दिनों तैयारियां तेजी के साथ चल रही है।
इधर, क्षेत्रीय पार्षद एवं जोन अध्यक्ष ओम प्रकाश आर्य ने बताया वर्तमान में ट्रेजर टाउनशिप कॉलोनी से लेकर एबी रोड को जोड़ने वाली करोड़ों रुपए की लागत वाली मुख्य सड़क निर्माण का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। जिसके अन्तर्गत यहां वर्तमान में करीब 80 फीसदी से ज्यादा हिस्से में मुख्य सड़क बनकर तैयार हो गई है। वही बचे हिस्से में भी काम तेजी के साथ चल रहा है। इसके अलावा अब सड़क के बीच के हिस्से में डिवाइडर और सेंट्रल लाइटिंग को लेकर भी तैयारी शुरू हो गई है।
90 पोल पर लगेगी 200 से ज्यादा नई एलईडी लाइटिंग
सड़क प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक बीच के हिस्से में से 3 फीट ऊंचे सेंट्रल डिवाइडर के साथ रोशनी के लिए करीब 90 बिजली के नए पोल पर 200 से ज्यादा तेज रोशनी वाली एलइडी लाइटिंग लगाई जाएगी। जिसकी टेंडर प्रक्रिया के बाद जल्द नवीन पोल और लाइटिंग लगाने का काम भी शुरू होगा। वहीं पहले चरण मे एक जैसी ऊंची हाइट के सेंटर डिवाइडर बनाने का काम शुरू होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




