सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

राष्ट्रपति को इन्दौर आने के लिए निमंत्रण देने के लिए जाएंगे सांसद और शिक्षाविद

पहले भी आए है राष्ट्रपति वैष्णव हा.से. स्कूल के अमृत महोत्सव के लिए देंगे न्यौता प्रदेश की बड़ी संस्थाओं में शुमार वैष्णव सहायक ट्रस्ट द्वारा संचालित वैष्णव हायर सेकेण्डरी

स्कूल के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को निमंत्रण देने सांसद और शिक्षाविद कल दिल्ली जाएंगे। आगामी दिनों महामहिम से दिनांक मिलने के बाद कार्यक्रम की रुपरेखा तय की जाएगी।

महामहीम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से सांसद शंकर लालवानी, वैष्णव सहायक ट्रस्ट के प्रमुख एवं शिक्षाविद पुरुषोत्तम पसारी और गिरधरगोपाल नागर कल मुलाकात कर कार्यक्रम के लिए निमंत्रण देेंगे। राष्ट्रपति सुरक्षा एवं प्रोटोकाल टीम ने सांसद के साथ दोनों शिक्षाविदों के मिलने की अनुमति दी है। इसके लिए सांसद के साथ पसारी और नागर दिल्ली रवाना होंगे। पुरुषोत्तम पसारी ने बताया कि वैष्णव हायर सेकेण्डरी स्कूल वैष्णव ट्रस्ट का बताया जा रहा है कि वैष्णव स्कूल के कार्यक्रमों में पहले भी तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति शामिल हुए है। जानकारी के मुताबिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, ज्ञानी जेलसिंह, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वैष्णव स्कूल के कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।

शिक्षा के क्षेत्र में पहला कदम था। होने पर भी उत्सव मनाया गया था। इसकी स्थापना 1951 में हुई थी।

जिसके बाद अब 75 वर्ष पूर्ण होने पर स्कूल के 25 वर्ष एवं 50 वर्ष पूर्ण अमृत महोत्सव मनाया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें