होल्कर कालेज के जीव रसायन विभाग द्वारा अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अन्तर्गत एनईपी शिक्षा से विकसित भारत 2047 विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से नई शिक्षा नीति तथा विकसित भारत के संकल्प को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। रंगोली के माध्यम से शिक्षा, नवाचार, कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य जैसे विषयों को दर्शाया गया। डॉ. अनामिका जैन, डॉ. रवीन्द्र गर्ग, डॉ. नागेश डगांवकर, डॉ. तौशीह अब्बासी, डॉ. उन्नति भायरे, डॉ. फौजिया अजीज, डॉ. तसनीम रंगवाला, डॉ. भावना शर्मा, डॉ. संध्या शर्मा मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




