इंदौर
नगर निगम की रिमूवल टीम के द्वारा त्यौहार के मौके पर राजवाड़ा पर लगी राखी की दुकानों पर कल कार्रवाई करने का काम शुरू किया गया। इस कार्रवाई का क्षेत्र के व्यापारियों के द्वारा विरोध किया गया। इन व्यापारियों ने राजवाड़ा पर धरना देकर जमकर नारेबाजी की।
हमेशा ही राखी के त्यौहार के मौके पर राजवाड़ा क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों के द्वारा राखी की दुकान लगाई जाती है। यह दुकान लोगों की सुविधा (सिटी के लिए लगाई जाती है ताकि कम कीमत पर अच्छी क्वालिटी की राखी को खरीदा जा सके। इसके माध्यम से व्यक्ति रक्षाबंधन का त्यौहार मना सके। बहुत से लोग अपने घर पर रखी बनाकर तैयार करते हैं और फिर उसे राजवाड़ा पर लाकर बेच देते हैं ताकि उसके माध्यम से उनका परिवार के संचालन का गुजारा हो जाता है। पिछले कई सालों से इस तरह की दुकान राजवाड़ा पर लगती रही है। इस बार भी अब राखी का त्योहार करीब आ जाने के कारण इस तरह की दुकान राजवाड़ा पर लग गई थी। इंदौर नगर निगम की टीम कल दोपहर में राजवाड़ा पर पहुंची। इस टीम ने दुकान लगा कर बैठे लोगों को हटाने की कोशिश की और इस दौरान हुए विवाद में लोगों की दुकान पर रखी हुई राखी उठाकर सड़क पर फेंक दी गई। निगम की टीम के द्वारा किए गए इस बर्ताव का लोगों ने जोरदार विरोध किया। इन लोगों ने निगम का विरोध करते हुए राजवाड़ा की सड़क पर बैठकर धरना दे दिया। धरना देते हुए इन लोगों ने जमकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इन लोगों का कहना था कि हमेशा ही निगम के द्वारा हम लोगों के कारोबार पर इस तरह का हमला किया जाता है।
इन नागरिकों ने राजवाड़ा पर नारेबाजी करते हुए नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया। इन लोगों के द्वारा राजवाड़ा पर किए जा रहे प्रदर्शन के कारण वहां का यातायात जाम हो गया। इस स्थिति के कारण लोग परेशान होने लगे। इन लोगों के द्वारा किए जा रहे विरोध को देखते हुए नगर निगम की टीम चुपचाप मौके से चली गई। निगम की टीम के जाने के बाद इन व्यापारियों के द्वारा वापस से राजवाड़ा क्षेत्र में सड़क के किनारे अपनी दुकान लगा ली गई। निगम के रिमूवल टीम के अधिकारियों का कहना है कि ऊपर से मिले आदेश के आधार पर वे लोग यह कार्रवाई करने के लिए गए थे। ऐसे में सड़क पर कारोबार करने वाले लोग भी यह जानना चाहते हैं कि आखिर उन पर कार्रवाई करने का आदेश ऊपर से के नाम पर किसके द्वारा दिया गया था। इन नागरिकों के द्वारा यह आवाज उठाई गई है कि उन्हें कारोबार करने के लिए सुरक्षा और आजादी दी जाएं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




