शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

राजनेता और अधिकारी ने थामी स्वच्छता के लिए झाड़ू

इधर सफाई और उधर मशीन से उड़ाया खुशबू वाला पानी

वाल्मीकि समाज के आराध्य देव गोगादेवजी की नवमी पर कल धार्मिक आयोजन किए गए। शाम से लेकर देर रात तक राजवाड़ा से लेकर यशवंत रोड और गोगादेवजी के मंदिर पंढरीनाथ पर आयोजन होते रहे। छड़ी निशान, झांकी निकाली गई। मंचों से पूजन भी हुआ और समाजजनों का स्वागत भी हुआ। आधी रात के बाद तक आयोजन के कारण आज वाल्मीकि समाजजनों की सफाई से छुट्टी है। इस वर्ष भी राजनेताओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में हाथ में झाड़ू थामी, मुख्य सफाई का आयोजन राजवाड़ा पर हुआ, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के अलावा एमआईसी सदस्य नन्दकिशोर पहाड़िया, निरंजनसिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, कमल वाघेला, रूपाली पेंढारकर, कंचन गिदवानी, अधिकारी प्रखर सिंह, ओपी जायसवाल सहित अन्य भी मौजूद रहे। राजवाड़ा के अलावा भी अन्य क्षेत्रों में आज राजनेताओं के अलावा सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, कई बैंक, लायंस क्लब, स्वयं सेवक संघ, एनजीओ टीम बेसिक्स और आम नागरिकों ने भी यह स्वच्छता अभियान चलाने की जुगत की। आज सफाई मित्रों के अवकाश होने के कारण यह सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आज कई भाजपा पार्षदों ने अपने क्षेत्र में आम लोगों को जोड़कर यह अभियान चलाया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें