शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

राजेंद्र नगर स्टेशन के पास मुख्य सड़क पर दुकानदारों को मिलेगी गंदगी और मच्छरों से राहत

राऊ विधानसभा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 80 से जुड़े क्षेत्र राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के सामने राजेंद्र नगर मेंनरोड मुख्य सड़क पर दुकानों के पीछे सालों पुरानी क्षतिग्रस्त जल निकासी…

राऊ विधानसभा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 80 से जुड़े क्षेत्र राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के सामने राजेंद्र नगर मेंनरोड मुख्य सड़क पर दुकानों के पीछे सालों पुरानी क्षतिग्रस्त जल निकासी लाइन को बदलकर अब निगम यहां नई लाइन बिछाने की तैयारी कर रहा है। जिसके अंतर्गत निगम द्वारा क्षेत्र के रहवासी और व्यापारियों की मांग पर करीब 25 लाख रुपए के आसपास खर्चकर सालों पुरानी लाइन बदलकर नई लाइन बिछाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। जिसके लिए बकायदा निगम द्वारा निविदा भी जारी कर दी गई है। नहीं निगम द्वारा इस काम के पूरे होने के बाद क्षेत्र के रहवासी और व्यापारियों को नई लाइन डालने से मच्छर और गंदगी से भी राहत मिल जाएगी। बड़ी बात यह है कि राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के पास राजेंद्र नगर मेंनरोड पर सालों बाद क्षेत्र के रहवासियों और व्यापारियों की मांग पर निगम द्वारा विधायक मधु वर्मा के प्रयासों से वार्ड क्रमांक 80 से जुड़े क्षेत्र में लंबे समय के बाद सालों पुरानी क्षतिग्रस्त जल निकासी लाइन को बदलकर अब नई लाइन डालने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अगले माह की शुरुआत में बेहद जल्द निविदा संबधित प्रक्रिया के बाद हाथों हाथ काम भी शुरू हो जाएगा ताकि इस मानसून सीजन में लोगों को गंदगी और मच्छरों के प्रकोप से मुक्ति मिल सके। साथ ही सालों पुरानी ड्रेनेज लाइन चोक होने की परेशानी से भी राहत मिल सके।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें