मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

राजस्व शिविर में कई समस्याओं का समाधान

न.प्र.)। मुख्यमंत्री और शासन के निर्देश पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने तीन जगहों पर राजस्व शिविर लगाए। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो को लाभ भी मिला। राजस्व संबंधित समस्याओं के तत्काल…

न.प्र.)। मुख्यमंत्री और शासन के निर्देश पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने तीन जगहों पर राजस्व शिविर लगाए। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो को लाभ भी मिला। राजस्व संबंधित समस्याओं के तत्काल समाधान किए गए। जिले की राऊ तहसील के ग्राम रिजलाय, कनाडिया के ग्राम बिसनखेड़ा और देपालपुर तहसील के बेटमा में विशेष राजस्व जनकल्याण शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। शिविरों में प्राप्त अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई। शिविरों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, रास्ता संबंधी विवाद, अभिलेखों में त्रुटि सुधार आदि के 500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण किया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें