शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

राजस्व शिविर कल बिसनखेड़ा में लगेगा

राजस्व विभाग द्वारा कल ग्राम बिसनखेड़ा, तहसील कनाड़िया, जिला इंदौर में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं राजस्व विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस शिविर में…

राजस्व विभाग द्वारा कल ग्राम बिसनखेड़ा, तहसील कनाड़िया, जिला इंदौर में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं राजस्व विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहकर मौके पर ही नागरिकों के आवेदन स्वीकार करेंगे तथा पात्र प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करेंगे। राजस्व सेवा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी और लोगों की समस्या का निराकरण एक ही जगह पर किया जा सकेगा। शिविर में नामांतरण (म्यूटेशन), बंटवारा, सीमांकन, खसरा-खतौनी एवं बी-1 नक्शे की प्रतिलिपि, भू-राजस्व संबंधी जानकारी, राजस्व वसूली, शिकायतों का निराकरण, शासकीय भूमि से अतिक्रमण संबंधी कार्यवाही, आय, जाति, निवास एवं भू-स्वामी सहित विभिन्न प्रमाण पत्रों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें